Posts

Showing posts from July, 2020

कर्तव्य

Image
कर्तव्य ******** पास के शहर में एक दम्पति रहते थे , पति डॉक्टर था और उसकी पत्नी शिक्षिका थी ।पत्नी शहर से कुछ दूर गाँव मे पढ़ाने जाती थी । तथा पति शहर में ही डॉक्टर था। दोनो की एक भी संतान नहीं थी।दोनो संतान पाने के लिये बहुत से उपाय पूजा पाठ यज्ञ किये तब जाकर कही उसके घर मे नन्ही परी का जन्म हुआ ।दोनो बहुत खुश थे ।और अपनी बेटी का नाम परी रखा। तथा अपनी लाडली बेटी के साथ जीवन यापन कर रहे थे ।धीरे समय बीतता गया ।बेटी अब 20 साल की हो गयी उसकी आज बीसवी जन्मदिन है । डॉक्टर साहब अपने लाडली बेटी के लिये स्कूटी ले कर आये।बिटियां बहुत ही चंचल स्वभाव की थी। वह अपने पिता जी से बोली में स्कूटी में थोड़ा घूम कर आती हूँ , पिता जी ने मना किया बोले बेटा आज ही लाया हूं अपने जन्मदिन मनाले फिर कल चले जाना ।बिटियां नही मानी फिर मम्मी ने भी कहा - जाने दो न जल्दी आ जायेगी। परी स्कूटी ले कर चली गयी।अचानक डॉक्टर को कॉल आया कि बहुत जरूरी ऑपरेशन करना है , डॉक्टर साहब जल्दी से ही गाड़ी निकाले तथा अपना *कर्तव्य* पूरा करने हॉस्पिटल चले गए।वहाँ एक माँ अपने बेटे के एक्सीडेंट होने पर चीख चीख के रो रही थी तथा डॉक्टर को भ...

संस्कार

Image
संस्कार ******* गाँव की औरतें हमेशा हैंड पम्प के पास जा कर पानी भरती थी। और वही मौका मिलता था सभी औरतों को इकट्ठा हो कर बातें करने का ।सभी अपना - अपना सुख दुख सुनाते थे।बाकी समय सब घर मे ही रहते थे।वही गाँव में दो औरतें रहती थी। एक का नाम मीना था और दूसरे का नाम राखी था।मीना थोड़ी घमंडी स्वभाव की थीऔर राखी बहुत सरल स्वभाव की थी। दोनों के एक एक लड़के थे ।मीना अपने बेटे को अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाती थी।और राखी सरकारी स्कूल में पढ़ाती थी। एक दिन दोनो के बच्चें स्कूल जाते समय हैंडपंप के पास गए जहाँ उन लोगो की माँ पानी भर रही थी।मीना का बेटा बहुत रोने लगा और कहने लगा कि मम्मी मुझे स्कूल नही जाना है , उसी वक्त जमादार जो कि गाँव की गंदगी साफ करने आये थे उसे देख कर मीना कहने लगी कि देखो बेटा अगर तुम स्कूल नही जाओगे तो ऐसे ही जमादार बन जाओगे और गंदगी साफ करोगे, ये सुनकर मीना और उसका बेटा बहुत जोर जोर से हँसने लगे और कहने लगा कि  छी छी मुझे ऐसा गन्दा काम नही करना मै रोज स्कूल जाऊंगा। फिर मीना राखी को सुनाते हुये कहने लगी की जो सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं वो गधे होते हैं और ऐसे ही छोटे सोच वाले होते...

जंगल में होली

Image
जंगल में होली  ************** एक दिन की बात है एक बहुत ही घना जंगल था ।उसमें बहुत से पशु , पक्षी रहते थे।उस घने जंगल मे सभी पशु , पक्षी  जंगल के राजा शेर से डरते थे । शेर की दहाड़ सुनकर सभी अपने अपने घरों में छिप जाते थे।जंगल का राजा शेर बहुत ही सीधा और बहुत ही अच्छे स्वभाव का था।वह सिर्फ बाहर से आये जानवरों का ही शिकार करता था । और जंगल के सारे पशु पक्षियों को अपना परिवार मानता था।शेर की आवाज सुनकर सभी लोग कांप जाते थे।एक दिन की बात है सभी पशु पक्षियों की बैठक बुलाई गयी और आयोजन किया गया कि इस बार होली नही खेलना है क्यों की यहां जंगल मे शेर आ गया है सभी अपने अपने घरों  मे ही रहेंगे ।उसी बीच जंगल का राजा शेर आया सभी शेर को देखकर इधर उधर जान बचाने के लिए भाग रहे थे । शेर बोला अरे भाई रूको मैं तुम लोगों को नही खाऊंगा तुम लोग तो मेरे भाई बहन हो। तभी चूहा डरते डरते बोला - आप झूठ बोल रहे हो ।शेर और हमारी दोस्ती कभी नही हो सकती हैं और सभी चूहा की बात से सहमत हो गये । और सभी अपने अपने घरों में चले गये। दूसरे दिन होली था ।सभी अपने अपने घरों में शेर की डर से चुपचाप बैठे थे । तभी एक...

लड़ाई सास बहू की

Image
लड़ाई (लघुकथा) शहर की लड़की थी मीरा , उसकी शादी पास के गाँव मे हुई थी । उसके घर मे मीरा , उसके सास - ससुर और उसका पति रहता था।पति दिन भर काम मे चला जाता था । ससुर भी बाहर काम मे चला जाता था।घर मे मीरा व उसकी सास दोनो रहती थी। मीरा की सास थोड़ी लड़ाकू स्वभाव की थी । थोड़े - थोड़े बात में रोकती - टोकती थी।यह बात मीरा को अच्छी नही लगती थी। मीरा शहर की लड़की थी और थोड़ी चंचल स्वभाव की थी । वह काम हो जाने के बाद अपना व्हाट्सएप , फेसबुक चलाने लग जाती थी । मीरा का मोबाइल चलाना और उसका दूसरे लोगो से बात करना उसकी सास को पसंद नही था। जैसे ही मीरा मोबाइल पकड़ती उसकी सास कुछ कुछ काम करने के लिये बोल देती थी ।इसी बात में दोनों की लड़ाई हो जाती ।मीरा कहने लगी कि जब भी मै मोबाइल चलाती हूं आप मुझे काम करने में लगा देती हो । मीरा की सास बड़बड़ाते हुये कहती हैं , न जाने तेरे इस मोबाइल में क्या है दिन भर पकड़े रहती है कुछ काम नही करती है। एक दिन फिर मोबाइल के कारण सास बहू में बहुत लड़ाई हुई , फिर मीरा सोची रोज - रोज का लड़ाई - झगड़ा अच्छा नही है । फिर मीरा ने अपने सासु माँ के लिये भी एक मोबाइल गिफ्ट की और अपनी सास को ब...