बाल कहानी
बाल कहानी : // मैकू और मोलिना // "ओह गॉड ! तो तुम घर पर ही हो। मैंने तुम्हें कहाँ–कहाँ नहीं ढूँढा; और तुम घर में घुसी हुई हो। वाह ! बगल में छोरा गाँव भर ढिंढोरा।" मैकू मुर्गा अपनी गर्लफ्रेंड मोलिना मुर्गी को अपनी चोंच से पुचकारते हुए बोला। मोलिना एकदम चुप थी । "क्या हुआ मोलिना डार्लिंग, कुछ तो बोलो। चलो न घूमने चलते हैं।" मोलिना की चुप्पी मैकू से रहा नहीं गया; आखिर मैकू रोमांटिक मूड में जो था। मोलिना चिड़चिड़ाती हुई बोली- "अरे यार मैकू मैं यहाँ बहुत परेशान हूँ; और तुम्हें रोमांस की पड़ी है। "क्यों, क्या हुआ मोलिना ?" मैकू मोलिना के और करीब गया। "मैकू, मुझे बहुत घबराहट महसूस हो रही है। पता नहीं, क्या होने वाला है ?" कहते-कहते मोलिना फिर चुप हो गयी। "तुम क्या बोल रही हो मोलिना, मुझे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है ? अब चलो आज हमे...