Posts

Showing posts from April, 2026

आसरा

Image
  ‎                 //आसरा// ‎ ‎सपना देखत–देखत घलो कभू–कभू आँखीं म जाला परे ल लगथे। सपना देखे ले भी ज्यादा जब पूरा होथे त अंतस म उछाह बाढ़ जाथे। लीना अउ ओकर बाबू, दूनों मिल के लीना के बिहाव के सपना देखे रहे। अगास के जावत तक बाप–बेटी के नता ले तो जम्मो मनखे ह परिचित रहिथे; जब बेटी के बिहाव के पारी आथे त अउ का पूछना...! ‎समय के चक्का ह घूमत रीहिस फेर विधाता ल काय मंजूर रीहिस ते उही जानै। शायद बेटी के भाग म अपन बाप के हाथ म कन्यादान नइ लिखाए रीहिस। ‎'समय के चक्का ह तो घूमते रहिथे, ये हर नदिया के पानी जइसे होथे, कतको रोके के उदिम कर ले; समुंदर म समाय बर रद्दा खोज डारथे।' बेरा आइस; बेटी के बिहाव बने सरकारी नौकरी वाला लड़का संग तय होगे। घर वाले मन खुशी–खुशी लेन–देन के तैयारी करे ल लागिस। ‎‌‌ कन्यादान के बात ल ले के खुसुर–फुसुर होवत रहै परिवार म। अब नोनी के कन्यादान ल कोन करही? एक झन रिश्तेदार ह पूछे के हिम्मत जुटा डारिस। जतेक करीबी रिश्तेदार रहिन, एक–एक पाँव पाछू घुॅंचगें। ‎काबर.... आजकल महंगाई के जमाना हे, कन्यादान ल कर देबो त हमन ल हर बछर ती...

मिठास

Image
  (मकर संक्रांति विशेष) //मिठास// कृति को यू ट्यूब देख ऐसा लग रहा था मानो बाएं हाथ का खेल हो लेकिन....... किसी काम को सोचने और करने में जमीन–आसमान का फर्क तो होता ही है। यू ट्यूब ऑन कर, गैस प्लेटफॉर्म में मोबाइल रख स्क्रीन एक ऊंगली से सरकाई जा रही थी, उसे समझ नहीं आ रहा था आखिर ये तीन तार की चाशनी बनती कैसे है?  उसे लगता था कि यू ट्यूब ही उसे हर कार्य में माहिर बना देगा। इसलिए कभी किसी की मदद नहीं लेती थी। लेकिन......वीडियो देख–देख उसका सिर घूमने लगा।           कहते हैं न "मरता क्या न करता"। आखिरकार कृति को सासू माँ के पास जाना ही पड़ा। कृति सासू माँ के पास गई, बातों से मक्खन लगाती हुई मन की सारी बात बताई; सासू माँ कृति के पैंतरों से भली–भांति परिचित थी। सासू माँ बोली– ठीक है! लेकिन जब तक बनेगी नहीं तुम यहाँ से हिलना नहीं; मेरी मदद करना। कृति के होठों पर मुस्कान आई।                    सासू माॅं झटपट से चाशनी और लड्डू तैयार कर ली। कृति अपनी आँखें बड़ी कर निहारने लगी और बोली- "अरे वाह! माँ जी आपने इत...

आस्था

Image
  ‎           //आस्था// ‎आज मंदिर में बहुत भीड़ थी। रहेगी ही.... नवरात्रि की पंचमी तिथि जो थी। पाँव रखने की जगह नहीं। जितनी भीड़ मंदिर के भीतर उतनी ही भीड़ मंदिर के बाहर...। फर्क इतना था कि मंदिर के अंदर वाले भक्त कहलाते और बाहर वाले भिखारी। मंदिर के भीतर वाले सीधे भगवान जी से जुड़ने की कोशिश में थे और बाहर वाले इंसानों से। ‎एक बूढ़ी माँ काफी देर से लाइन में लगी हुई थी। पुजारी को बार–बार बोलती रही- "बेटा...मुझे जल्दी दर्शन करवा दो, मैं बूढ़ी औरत कब तक खड़ी रहूँगी।" पुजारी जी भड़क उठे......बोला न! बाद में आना, पूरा अशुद्ध कर दी मंदिर को। यहाँ तुम जैसे लोगों के लिए जगह नहीं है। जा अपनी जगह पर बैठ जा; जो कि सीढ़ियों के नीचे है। नहीं जाऊँगी, जब तक माता जी का दर्शन नहीं करूँगी। बूढ़ी भिखारन अपनी जिद्द पर अड़ी रही। तभी पीछे से शहर का बहुत रईस व्यापारी आया जो कि हर साल लाखों रुपए दान मंदिर में चढ़ाता है। उसे आते देख पुजारी का गुस्सा फ्रिज के ठंडे पानी की तरह एकदम शांत हो गया। होगा भी क्यों नहीं...... हर बार की तरह इस बार भी पुजारी जी की इच्छा थी कि कम से कम ...

गुफ्तगू

Image
              //गुफ्तगू// आज कल रिश्ता पक्का करना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। लड़के वालों की फरमाइशें सुन कर ही डर लगता है भाई साहब!... विपुल और राहुल मार्निंग वॉक करते आज विवाह के रिश्ते पर चर्चा कर रहे थे।  जी भाई साहब, बिल्कुल! राहुल ने कहा।            अच्छा......! जमाना तो देखिए, आजकल बड़े लोग अपने खेतों में झाँकने तक नहीं जाते और लड़की वालों को खेत–जमीन, जायजाद के बारे में ऐसे सवाल करते हैं जैसे शादी के बाद उनका लड़का खेतों में हल चलाएगा। वाह..! जोर से ठहाके लगाकर विपुल जी हँसने लगे। अरे.....भाई साहब! इसमें हँसने वाली बात नहीं; राहुल जी वहीं किनारे रुक आँखें बड़ी कर अचरज भाव से बोले- "हमारे घर जो भी रिश्ते आते हैं सब वही पूछते हैं। लड़की इकलौती है तो कुछ तो मिलेगा न हिस्से में, वाह.....भई...... वाह....! ऐसा लगता है मानो लड़की से शादी नहीं; उनकी जमीन और खेती का सौदा करने आया हो।"  सांस लेने तक को पौधे नहीं बच रहे, धनिया क्या लगाएंगे... खेतों की बात करते हैं; मुँह बनाते राहुल जी बोले। "पहले बुजुर्ग, लड़की ...