हैप्पी बर्थडे प्रेरणा
बाल कहानी : //हैप्पी बर्थडे प्रेरणा// प्रेरणा के लिये आज का दिन बहुत खास था, और होगा भी क्यों नहीं; आखिर आज उसका जन्मदिन जो था। सुबह उठ कर उसने सबसे पहले मम्मी का आशीर्वाद लिया। भैया बड़ी दूर जगह नौकरी करते थे। वे भी आये हुए थे; साथ में मामा जी थे। प्रेरणा के पापा जी दुनिया में नहीं थे। उनकी बहुत याद आ रही थी उसे। मन बड़ा उदास था। पापा के साथ बिताये लम्हें खुशियों में धुँधलापन ले आते। ऐसा लगने लगता, मानो प्रभात का खिला कँवल रवि के अस्तांचल से धुमिल होने लगा हो। आज तो प्रेरणा के दिलो-दिमाग में बस एक ही बात चल रही थी-"काश ! आज पापा जी होते।" मम्मी ने आज सब के लिये मीठा पकवान बनाया। भला वह कैसे भूलती, अपनी प्यारी बिटिया का जन्मदिन। प्रेरणा भी सुबह जल्दी उठी। नहा भी लिया। पूजा-पाठ भी हो गया। सुबह से ही उसका ध्यान बा...