Posts

Showing posts from August, 2026

सावधानी

Image
  ‎//सावधानी// ‎ ‎बारिश का मौसम था। आसमान में काली घटाएं घिरने लगी थीं। वहीं छोटी–छोटी लड़कियाँ खेलकूद कर मौसम का आनंद ले रही थीं। तभी जोर से बिजली चमकी और बच्चियाँ डर गईं। वहीं सहम कर एक–दूसरे को देखने लगी। उनमें से एक बच्ची मिन्नी बोली– "अब हमें यहाँ से चलना चाहिए। आंधी और बारिश शुरू होने वाली है।" मिन्नी की बातों को उसकी सहेलियां अनसुना कर दीं। तभी विधि बोली– "तुम्हें जाना है तो जा सकती हो मिन्नी; हमें बारिश का मजा लेना है।" मिन्नी बोली– "मेरे पिता जी कहते हैं कि जब जोर से बिजली चमके तो पेड़ों पर या खुले आसमान के नीचे नहीं ठहरना चाहिए, और जहाँ बिजली खंभा हो उसके आसपास तो बिल्कुल भी नहीं रहना चाहिए।" इतना सुनकर मिन्नी का सभी मजाक उड़ाने लगे और बोले– "हमें कुछ नहीं होगा। मिन्नी तुम स्वयं डर रही हो और हमें भी डरा रही।" मिन्नी चुपचाप अपने घर की तरफ चली गई। ‎ ‎ मिन्नी के जाते ही थोड़ी ही देर में बारिश तेज होने लगी; बिजली का जोर–जोर से चमकना, बादल का गरजना शुरू होने लगा। सभी लड़कियां शांत हो गईं। विधि बोली– "चलो उस पेड़ के न...